NRA CET क्या है ? ( जानें NRA CET से जुड़े हर सवाल का जवाब )

NRA CET Online Form 2020

(National Recruitment Agency, Common Eligibility Test)

POST- SC , IBPS , Railway (Only Group ‘B’ and Group ‘C’ posts)

NRA CET क्या है ? ( जानें NRA CET से जुड़े हर सवाल का जवाब )

 NRA CET  क्या है 
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ( NRA ) की मंजूरी के साथ ही सरकार ने युवाओं की वर्षों से चली आ रही मांग पूरी कर दी। अब उन्हें अलग-अलग परीक्षाओं से मुक्ति मिलेगी तथा पैसे के साथ-साथ समय भी बचेगा। पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए अलग-अलग शहरों में जाना पड़ता था लेकिन अब हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को जिले या राज्य बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
किस स्तर पर होगी परीक्षा
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा आयोजित किया जाने वाला कॉमन एलेजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) तीन स्तर का होगा। उम्मीदवार अपनी योग्यता के हिसाब से परीक्षा चुन सकेंगे। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, सीईटी के ये तीन स्तर ग्रेजुएट, इंटर मीडिएट तथा हाईस्कूल (10वीं-12वीं और स्नातक) तक पढ़े उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। टेस्ट के लिए आवेदन से लेकर प्रवेश पत्र प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। उम्मीद स्वयं अपना परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे।
NRA किस पद के लिए परीक्षा आयोजित करेगा
NRA ग्रप बी और ग्रुप सी (गैर-तकनीकी) पदों के लिए उम्‍मीदवारों की स्‍क्रीनिंग करने के लिए एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ( सीईटी )  आयोजित करेगी। एनआरए वर्ष में दो बार ऑनलाइन माध्यम से सीईटी आयोजित करेगा।
परीक्षा में बैठने की कोई अधिकतम सीमा क्या होगी
सीईटी में उम्मीदवार के बैठने की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। यदि कोई राज्य सीईटी के स्कोर से भर्ती करना चाहता है तो उसे यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीईटी से समय एवं धन दोनों की बचत होगी। सीईटी मल्टीपल च्वॉइस (बहुविकल्प) प्रश्नों पर आधारित परीक्षा होगी और इसका स्कोरकार्ड तीन वर्षो तक मान्य होगा।
कितनी भाषाओं में होगी सीईटी परीक्षा
कार्मिक सचिव सी. चन्द्रमौली ने बताया कि यह एजेंसी 12 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन करेगी।
कितने वर्षो तक स्कोर मान्य होगा
कार्मिक सचिव सी. चन्द्रमौली के अनुसार तीन वर्ष तक स्कोर मान्य होगा। इस बीच उम्मीदवार अपने स्कोर में सुधार के लिए आगामी परीक्षा में भी बैठ सकेगा। परीक्षा के प्रश्न एक संयुक्त प्रश्न बैंक से लिए जाएंगे।
NRA के आने से क्या होंगे फायदे
गरीब उम्मीदवारों को राहत- कई परीक्षाएं होने से अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा फीस देने, शहरों में आने-जाने और रहने के खर्च भरने के डर से तमाम गरीब छात्र नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर पाते थे। लेकिन अब उन्हें हर परीक्षा के लिए बार-बार फार्म नहीं भरना पड़ेगा।
महिला अभ्यर्थी और दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए फायदा
तमाम महिला अभ्यर्थी और दिव्यांग सिर्फ इसी वजह से फार्म नहीं भरते थे कि उन्हें दूसरे शहर जाकर परीक्षा देनी पड़ेगी। सुरक्षा भी एक बड़ी वजह होती थी। नए फैसले से फिर उन्हें हौसला मिलेगा क्योंकि महज कुछ घंटों में वे परीक्षा देकर फिर घर आ सकेंगी।
अब सब कुछ होगा ऑनलाइन नहीं होगी कोई धांधली
अभ्यर्थियों का पंजीकरण, रोलनंबर और प्रवेश पत्र जारी होना, अंक पत्र और मेरिट लिस्ट सबकुछ ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसमें किसी तरह के फिजिकल वैरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। इससे धांधली रोकने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ( NRA ) की मंजूरी के साथ ही सरकार ने युवाओं की वर्षों से चली आ रही मांग पूरी कर दी। अब उन्हें अलग-अलग परीक्षाओं से मुक्ति मिलेगी तथा पैसे के साथ-साथ समय भी बचेगा। पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए अलग-अलग शहरों में जाना पड़ता था लेकिन अब हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को जिले या राज्य बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
किस स्तर पर होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा आयोजित किया जाने वाला कॉमन एलेजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) तीन स्तर का होगा। उम्मीदवार अपनी योग्यता के हिसाब से परीक्षा चुन सकेंगे। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, सीईटी के ये तीन स्तर ग्रेजुएट, इंटर मीडिएट तथा हाईस्कूल (10वीं-12वीं और स्नातक) तक पढ़े उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। टेस्ट के लिए आवेदन से लेकर प्रवेश पत्र प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। उम्मीद स्वयं अपना परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे।
NRA किस पद के लिए परीक्षा आयोजित करेगा?
NRA ग्रप बी और ग्रुप सी (गैर-तकनीकी) पदों के लिए उम्‍मीदवारों की स्‍क्रीनिंग करने के लिए एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ( सीईटी )  आयोजित करेगी। एनआरए वर्ष में दो बार ऑनलाइन माध्यम से सीईटी आयोजित करेगा।  
परीक्षा में बैठने की कोई अधिकतम सीमा क्या होगी ?
सीईटी में उम्मीदवार के बैठने की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। यदि कोई राज्य सीईटी के स्कोर से भर्ती करना चाहता है तो उसे यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीईटी से समय एवं धन दोनों की बचत होगी। सीईटी मल्टीपल च्वॉइस (बहुविकल्प) प्रश्नों पर आधारित परीक्षा होगी और इसका स्कोरकार्ड तीन वर्षो तक मान्य होगा। 
कितनी भाषाओं में होगी सीईटी परीक्षा ?
कार्मिक सचिव सी. चन्द्रमौली ने बताया कि यह एजेंसी 12 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन करेगी।
कितने वर्षो तक स्कोर मान्य होगा ?
कार्मिक सचिव सी. चन्द्रमौली के अनुसार तीन वर्ष तक स्कोर मान्य होगा। इस बीच उम्मीदवार अपने स्कोर में सुधार के लिए आगामी परीक्षा में भी बैठ सकेगा। परीक्षा के प्रश्न एक संयुक्त प्रश्न बैंक से लिए जाएंगे।
NRA के आने से क्या होंगे फायदे ?
गरीब उम्मीदवारों को राहत- कई परीक्षाएं होने से अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा फीस देने, शहरों में आने-जाने और रहने के खर्च भरने के डर से तमाम गरीब छात्र नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर पाते थे। लेकिन अब उन्हें हर परीक्षा के लिए बार-बार फार्म नहीं भरना पड़ेगा। 
महिला अभ्यर्थी और दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए फायदा
तमाम महिला अभ्यर्थी और दिव्यांग सिर्फ इसी वजह से फार्म नहीं भरते थे कि उन्हें दूसरे शहर जाकर परीक्षा देनी पड़ेगी। सुरक्षा भी एक बड़ी वजह होती थी। नए फैसले से फिर उन्हें हौसला मिलेगा क्योंकि महज कुछ घंटों में वे परीक्षा देकर फिर घर आ सकेंगी।अभ्यर्थियों का पंजीकरण, रोलनंबर और प्रवेश पत्र जारी होना, अंक पत्र और मेरिट लिस्ट सबकुछ ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसमें किसी तरह के फिजिकल वैरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। इससे धांधली रोकने में मदद मिलेगी।

Comments